ग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

किआ सोरेंटो SUV भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, कोडिएक और टेयरॉन को देगी टक्कर

2026 में हो सकती है लॉन्च

किआ सोरेंटो SUV भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, कोडिएक और टेयरॉन को देगी टक्कर

 

Kia Sorento

किआ (Kia) भारत में कई सारी गाड़ियां ऑफर करती है, जो अलग-अलग सेगमेंट्स में आती हैं। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले से ही EV6, EV9 और सिरोस जैसे मॉडल लाकर प्रीमियम सेगमेंट में अपनी जगह बना चुकी है। अब कंपनी अपनी नई तीन-रो वाली प्रीमियम SUV को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम सोरेंटो (Sorento) है। भारत में यह कार सीधे तौर पर स्कोडा कोडिएक और आने वाली फॉक्सवैगन टेयरॉन जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। आइए आपको इस कार के बारे में डिटेल में बताते हैं।

2026 में हो सकती है लॉन्च

2026 में हो सकती है लॉन्च

किआ सोरेंटो ग्लोबली एक डी-सेगमेंट की SUV है और यह फिलहाल अपनी चौथी पीढ़ी में है। फरवरी 2020 में लॉन्च हुए इस मॉडल को जुलाई 2023 में एक फेसलिफ्ट दिया गया था, यानी कि इसका एक नया मॉडल लॉन्च किया गया था। किआ ने लेटेस्ट मॉडल का एक प्रोटोटाइप भारत में इंपोर्ट किया था और अलग-अलग रोड कंडीशंस पर इसकी टेस्टिंग की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि 2026 के फेस्टिवल सीजन में इसकी लॉन्चिंग हो सकती है और तब तक इसकी टेस्टिंग चलती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button