भोपालमध्य प्रदेश

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों से बिगड़ता है सामाजिक सौहार्द मनीष पटेल मामले में पुलिस की कार्रवाई संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हुई : पुष्प मित्र मिश्र

Indecent comments on social media damage social harmony. Police action in the Manish Patel case followed constitutional procedures: Pushp Mitra Mishra

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों से बिगड़ता है सामाजिक सौहार्द

मनीष पटेल मामले में पुलिस की कार्रवाई संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हुई : पुष्प मित्र मिश्र

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पुष्प मित्र मिश्र ने रीवा के यूट्यूबर मनीष पटेल द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और कंटेंट को लेकर यश भारत न्यूज़ से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी समाज जाति धर्म या संप्रदाय के प्रति अभद्र एवं अनर्गल टिप्पणियां करने से बचना चाहिए। मिश्र ने कहा कि रीवा में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन को आवेदन दिया गया था जिसके बाद पुलिस ने तथ्यों की जांच कर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। यह कार्रवाई पूरी तरह विधिसम्मत और जांच के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि मनीष पटेल उनके छोटे भाई समान हैं और सभी एक ही समाज में रहते हैं लेकिन किसी को भी सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट प्रकाशित नहीं करना चाहिए जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो और समाज में वैमनस्य का माहौल बने। मिश्र ने बताया कि मनीष पटेल के खिलाफ पूर्व में दर्ज कुछ मामलों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ और अपनी छवि चमकाने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं तथा बिना तथ्यों के किसी समाज या व्यक्ति को बदनाम करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार को सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रभावी नियंत्रण के उपाय करने चाहिए। मिश्र ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई या टिप्पणी पर स्वाभाविक रूप से क्रिया पर प्रतिक्रिया भी सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button