भोपालमध्य प्रदेश

दिलीप बिल्डकॉन के भोपाल ऑफिस पर आयकर विभाग का  सर्वे

दिलीप बिल्डकॉन के भोपाल ऑफिस पर आयकर विभाग का  सर्वे

भोपाल यशभारत। देश के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर समूह दिलीप बिल्डकॉन के भोपाल स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीमों ने राजधानी के चूना भट्टी इलाके में स्थित कंपनी के मुख्य कॉर्पोरेट ऑफिस पर सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर है कि यह सर्वे बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी, आय से अधिक संपत्ति और कंपनी के लेनदेन में अनियमितताओं की आशंका के चलते किया जा रहा है।

कंपनी के मालिक दिलीप सूर्यवंशी देश के बड़े कारोबारियों में

दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के मालिक दिलीप सूर्यवंशी देश के सबसे बड़े और प्रभावशाली कारोबारियों में गिने जाते हैं। सड़क निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप सूर्यवंशी के कई बड़े राजनेताओं और प्रभावशाली हस्तियों से नजदीकी संबंध हैं। एडीआर की रिपोर्ट भी बताती है कि वह भारतीय जनता पार्टी  के बड़े दानदाताओं की सूची में शामिल रहे हैं। उनके राजनीतिक संबंध और कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट्स, इस सर्वे को और भी महत्वपूर्ण बना देते हैं।

दस्तावेजों की जांच जारी, हो सकता है बड़ा खुलासा

आयकर विभाग की टीम कंपनी के वित्तीय दस्तावेज, आय-व्यय का ब्यौरा, अचल संपत्तियों के कागजात और ई-रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रही है। सर्वे की इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की अघोषित आय और टैक्स चोरी का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल, दिलीप बिल्डकॉन या आयकर विभाग की ओर से इस सर्वे के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button