भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में बजरंग दल ने राहुल गांधी के पुतले पर पोता गोबर, फिर फूंका , देखे वीडियो

भोपाल में बजरंग दल ने राहुल गांधी के पुतले पर पोता गोबर, फिर फूंका , देखे वीडियो

भोपाल, यशभारत। संसद परिसर में विपक्ष द्वारा श्रीराम मंदिर के चढ़ावे और दान को लेकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में राजधानी भोपाल में आक्रोश भड़क उठा है। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विपक्ष और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान उग्र कार्यकर्ताओं ने व्यापमं चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले के चेहरे पर गोबर पोता व उसके बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन इतना आक्रामक था कि उन्हें रोकने के लिए पुलिस को भारी बैरिकेडिंग करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस व झूमाझटकी भी हुई।

बजरंग दल के संगठन सहमंत्री हरिओम शर्मा व स्थानीय संतों ने कहा कि जब राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी, तब भी कांग्रेस ने अड़ंगे लगाए थे और अब मंदिर बनने के बाद मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाकर रामलला व सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी कि सनातन संस्कृति, श्रीराम मंदिर और साधु-संतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button