भोपाल

शराब दुकानों के पास चल रहे अवैध अहाते पुलिस व आबकारी अमला नहीं कर रहा प्रभावी कार्रवाई – प्रदेश सरकार ने 2017 में लगाई थी पाबंदी

शराब दुकानों के पास चल रहे अवैध अहाते पुलिस व आबकारी अमला नहीं कर रहा प्रभावी कार्रवाई

– प्रदेश सरकार ने 2017 में लगाई थी पाबंदी

भोपाल यशभारत। राजधानी में शराब दुकानों के पास अवैध रूप से खुलेआम अहाते संचालित हो रहे हैं। इस बात की जानकारी जिला प्रशासन, आबकारी व पुलिस महकमे को भी है, लेकिन वे प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। दुकानों के पास नमकीन गिलास और पानी बेचने वाले खुलेआम उन्हें शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। इतना ही नहीं दुकानों के सामने और उसके आसपास फुटपाथों पर भी अवैध रुप से शराब पीने वालों का जमघट लगा रहता है। इसकी वजह से सड़क पर आम लोगों के साथ ही महिलाओं का निकलना भी मुसीबतभरा हो गया है। पुलिस तो फिर भी कभी कभार कार्रवाई करती है, लेकिन आबकारी अमला पूरी तरह से बेफिक्र बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार ने शराब दुकानों के पास चल रहे अवैध अहातों के संचालन पर पाबंदी लगाई हुई है, लेकिन पाबंदी का असर तो नही हुआ उलटे अवैध रुप से जरुर इनका संचालन होने लगा है। खास बात यह है कि जाम के शौकीनों को उनकी पसंद का पूरा सामान भी आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। शराब ठेके के साथ अवैध रूप से अहातों का संचालन किया जाना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा रहा है। यशभारत टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों का जायजा लिया तो चौंकाने वाले नजर आए। कहां क्या थी स्थ्िित स्थिति एक – हबीबगंज नाका – शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग हबीबगंज नाके पर शराब दुकान संचालित की जा रही है, यहां पर सुरा प्रेमी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। दिन भर लोगों की भीड़ लगी रहती है। कई बार तो जाम की स्थिति भी बन जाती है। शराब के शौकीन शराब दुकान से बोतलें लेने के बाद रोड किनारे ही पीने के लिए बैठ जाते हैं। इतना ही नहीं आसपास की दुकानों के सामने भी लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर हाथ ठेले और आसपास की दुकानों पर लोगों को शराब पीते हुए देखा जा सकता है। स्थिति दो – कोहेफिजा पुल – कोहेफिजा पुल पुल के नीचे तो हालत और भी खराब हैं। यहां पर शराब दुकान के पीछे ही कई लोग शराब पीते नजर आए। यहां मौजूद लोगों का कहना था कि शराब पीने के लिए इससे अ’छी जगह कोई नहीं हैं। यहां पर पुलिस और आबकारी अमले की कार्रवाई का डर नहीं है। शराब पीने के लिए यहां पर कोई रोक टोक नहीं है। यहां की दुकानों के सामने भी भीड़ लगी रहती है। 2017 में लगाई गई थी पाबंदी शराब दुकानों के पास अहातों के संचालन पर पाबंदी लगाने के आदेश 2017 में लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि इस आदेश का उद्देश्य यह था कि खुलेआम शराब पीने पर रोक लग सके ताकि सामाजिक व्यवस्था नहीं गड़बड़ाए और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। ढाबों पर भी मिल रही शराब राजधानी व आसपास के इलकों में स्थित ढाबों पर भी शराब आसानी से मिल रही है। बताया जा रहा है कि इन ढाबों पर लोगों की पसंद के अनुसार शराब उपलब्ध करा दी जाती है। आबकारी विभाग के आला अधिकारियों का दावा है कि लगातार जांच कर कार्रवाई की जाती है, लेकिन हकीकत इस दावे से कोसों दूर है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई जिम्मेदार विभाग नहीं कर सके हैं। देर रात तक लगा रहता है शराबियों का जमघट राजधानी में रात 10 बजे से लेकर देर रात तक शराब दुकानों के सामने लोगों का जमघट लगा रहता है। देर रात तक हुडदंग भी भी चलती रहती है। अवैध रूप से संचालित हो रहे अहातों में देर रात तक चोरी छुपे शराब की बिक्री की जा रही है और अधिक दाम भी वसूले जा रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें शराब दुकान के पास ही कई लोग शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई लोग शराब दुकान के पास ही बैठकर शराब पी रहे हैं। इनके खाने पीने की व्यवस्था के लिए ठेले व दुकानें भी सजी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी अमले ने कुछ जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अमला कार्रवाई नहीं कर सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button