इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

3 साल के बेटे के सामने पिता-छोटे भाई की मौत : हादसे में मां घायल

खंडवा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक रोड एक्सीडेंट में 3 साल के बेटे ने अपनी आंखों के सामने सामने पिता और 5 महीने के भाई को खो दिया। जबकि उसकी मां घायल है। हादसे में बच्चे को भी चोट आई और वो सड़क पर बैठकर रो रहा था। हादसा उस वक्त हुआ जब पति, पत्नी को एग्जाम दिलाकर दोनों बच्चों के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया।

यह घटना शनिवार देर रात थाना पिपलोद क्षेत्र में खंडवा-बुरहानपुर सीमा के गांव सेंधमाल के पास हुई। फिलहाल बच्चे और उसकी मां को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

बीए फाइनल का पेपर दिलाने खंडवा आए थे

हादसे में मारे गए सेंधवाल निवासी गजानन पंवार (34) गांव के ही एक निजी स्कूल में हेड मास्टर थे। वे पत्नी ज्योति पंवार (25) को बीए फाइनल का पेपर दिलाने खंडवा आए थे। उनके साथ उनके दोनों बच्चे भी थे। बड़े बेटे की उम्र 3 साल है, वहीं छोटा बेटा 5 माह का ही था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button