जबलपुरमध्य प्रदेश

अवैध उत्खनन :माफियाओं पर सीधी कार्रवाई दो वाहन जप्त

मंडला। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग मंडला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन व अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही हैं। जानकारी अनुसार तहसील मंडला अन्तर्गत बम्हनी बंजर नदी में 9 जनवरी को खनिज रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त दो वाहन क्रमशः वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 6370, वाहन ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 51 एबी 1758 को खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया।

उक्त वाहनों को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना बम्हनी की सुपुर्दगी में दिया गया। वाहनों के विरुध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button