जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वेटरनरी पशु चिकित्सालय में घोड़े की मौत, मालिक ने कहा एनेस्थीसिया के ज्यादा डोज से गई जान: थाने में शिकायत

,
जबलपुर, यशभारत। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सालय में आज उस वक्त हंगामा हुआ जब एक घोड़े की मौत होने पर मालिक और उनके साथियों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, मालिक ने थाने में शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले बाधिकरण को लेकर घोड़े को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था आज जब डॉक्टरों द्वारा एनेस्थीसिया दिए तो घोड़े की तबीयत खराब हो गई इसके बाबजूद डॉक्टर एनेस्थीसिया का डोज देते रहे और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामले को जांच लिया है।
सराफा निवासी प्रफुल्ल करार खटीक ने बताया शादी और इंवेट काम करता है जिसमें वह घोड़े की सेवाएं भी देते हैं। एक घोड़े का बधियाकरण के लिए तीन दिन पहले वेटरनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था आज डॉक्टरों ने बुलाया था कि बधियाकरण किया जा रहा है जब अस्पताल पहंुचे तो घोड़ा बीमार हालत में था डॉक्टरों से पूछा गया तो उनका कहना ठीक हो जाएगा, कुछ देर बाद डॉक्टरों ने घोड़े को एनेस्थीसिया देना शुरू किया और ज्यादा डोज देने के कारण उसकी मौत हो गई। घोड़े की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button