भयावह हत्याकांड : कलियुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीट कर की हत्या, बहन के ऊपर भी किया हमले का प्रयास…. कांप गई रूह
नशे की लत ने बना दिया हैवान ; क्षेत्र में सनसनी

रीवा । गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुआरी गांव में एक कलियुगी पुत्र ने अपने पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी है। पुत्र ने अपने ही पिता की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। आरोपी ने पहले अपने पिता को लाठी डंडों से पीटा इसके बाद पत्थर पटक कर मौत की नींद सुला दिया है। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पिता की हत्या करने के बाद बीच बचाव करने आई बहन पर भी हमला किया। जिसे वहा मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया है ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गुढ़ थाना क्षेत्र के दुआरी गांव में आरोपी ने पिता की हत्या करने के बाद बहन के ऊपर भी हमला किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक गुढ़ थाना क्षेत्र के दुआरी गांव की है
मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी अनिल साकेत नशे का आदी था जिसका किसी बात को लेकर पिता राम आश्रय साकेत से विवाद हो गया और उसने पहले पिता को थप्पड़ मारे फिर लाठी डंडों से पीटने के बाद पत्थर पटक कर हत्या कर दी। बताया गया की आरोपी ने अपने पिता के ऊपर हमला किया तो वह जान बचाकर भागे जिस दौरान उसने पिता को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
बता दे कि यह पूरी घटना ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई जिस दौरान आरोपी की बहन ने बीच बचाव करने का भी प्रयास किया तो उसने बहन ज्योति पर भी हमला करने की कोशिश की। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शव को पीएम के लिए अस्पताल लाया गया जहां पंचनामा पीएम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।







