देश

एंबुलेंस नहीं मिलने से दो घंटे तक तड़पती रही गर्भवती महिला, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, लापरवाही पर उठे सवाल

कटनी, यशभारत। ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम खमरिया मं 24 वर्षीय प्रसूता गुलाब बाई कोल एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से 2 घंटे तड़पती रही और अस्पताल की दहलीज पर दम तोड़ दिया। मृतका के पति मोजन कोल के अनुसार उनकी पत्नी गुलाब बाई को अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 108 जननी एक्सप्रेस को फोन किया। कॉल सेंटर से बार-बार वाहन भेजने का आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। विवश होकर परिजनों ने निजी वाहन किराए पर लिया और प्रसूता को लेकर खमतरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। दोपहर 1 बजे परिजन प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां त्वरित इलाज शुरू करने के बजाय एक घंटे तक अस्पताल की कागजी प्रक्रियाओं और कमरों के चक्कर कटवाए गए। जब तक परिजन प्रसूता को डिलीवरी वार्ड तक ले जा पाते, तब तक गुलाब बाई ने दम तोड़ दिया। पति का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती और अस्पताल में तुरंत इलाज मिलता, तो उनकी पत्नी की जान बचाई जा सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button