कटनी

मायके आई महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

कटनी/शाहनगर, यशभारत। शाहनगर क्षेत्र में आयोजित रामधुन कार्यक्रम में शामिल होने अपने मायके पहुंची 57 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार ग्राम रमगढ़ा निवासी हक्की बाई यादव पति मिठाई लाल यादव रामधुन कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम सारंगपुर स्थित अपने मायके गई हुई थीं। बताया जा रहा है कि देर शाम वह घर के आंगन में बैठकर मोबाइल फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगडऩे लगी। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए रात्रि करीब 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उपचार के प्रयास किए गए लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत डॉ सर्वेश कुमार लोधी द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक घटना से परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर है। सर्पदंश की स्थिति में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। सांप के काटने पर झाडफ़ंूक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक उपचार मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button