भोपालमध्य प्रदेश

गुना में भीषण बस हादसा: 19 घायल, एक की मौत; 3 की हालत गंभीर

गुना में भीषण बस हादसा: 19 घायल, एक की मौत; 3 की हालत गंभीर
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश के गुना जिले में शुक्रवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 19 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना जिले के चाचौड़ा-बीनागंज मार्ग पर बीनागंज बायपास के पास हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक यात्री बस जो लखनऊ से इंदौर की ओर जा रही थी, बीनागंज बायपास पर अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
बस में सवार 19 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button