देश

राशिफल 19 जुलाई 2026 : मेष-सिंह सहित 3 राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, धन लाभ के भी योग

पढ़ें दैनिक राशिफल

यशभारत। आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 23 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 12 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कन्द षष्ठी का व्रत किया जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 जुलाई 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि-

आज का दिन शानदार रहने वाला है। काफी समय से रुके हुए काम आज थोड़े ही प्रयास में में पूरे हो जाएंगे। जो लोग टूर एंड ट्रेवल का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आप नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का योग बन रहा है। बच्चे आज आउट डोर गेम खेलने की लिए जिद्द करेंगे साथ ही उनकी गतिविधि पर नजर बनाए रखें। आज बड़े भाई के सहयोग से घर के लिये टी.वी या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें, व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। आज गृहस्थ जीवन व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा।

वृष राशि-

आज का आपके लिए दिन खास रहने वाला है। जो शिक्षक हैं, वो आज छात्रों को कुछ नया सिखायेंगे। आज घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है। आज शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा और नई टेक्नोलाजी से अपडेट होने का प्रयास करेंगे। जो लोग स्वीट्स ,कैफे आदि के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको अच्छा मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग से स्थिति अच्छी बनी रहेगी। समस्याओं का समझ-बुझ से मुक़ाबला करने की क्षमता आज आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है, आज अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को उनके सहयोगी और कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग से आज व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। आज बच्चे घर पर खेल-कूद में समय बितायेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता का आज अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज शाम आप फॅमिली के साथ डिनर पर जाएंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खान पान में हाईजीन मेन्टेन रखें।

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए मिली जुली प्रतिक्रिया देने वाला वाला रहेगा। कर्क लग्न और राशि वालों आपका पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। आज के दिन आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में अच्छा लाभ होने की स्थिति बन रही है। पेपर वर्क पूरा न होने से जरूरी काम बनते-बनते रुक सकता है। आज नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि पिता जी से विचार विमर्श कर लें। दाम्पत्य रिश्ते आज पहले से बेहतर रहेंगे, जीवनसाथी की तरफ से अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो। बदलते मौसम का प्रभाव आज स्वास्थ्य में अच्छा बदलाव लाएगा।

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज अपना कॉन्फिडेंस कम न होने दें, मन लगाकर काम करें। प्रॉपर्टी से संबंधित रुका हुआ मामला आपसी सहमति से आज हल हो सकता है। आज जो लोग कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। नौकरी कर रहे लोग अपने स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए आज अपने उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श अवश्य करें। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। परिवार में आपसी सामंजस्य से सुख-शांति बनी रहेगी। शारीरिक रूप से आज आप स्वस्थ रहेंगे।

कन्या राशि-

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज अपनी दैनिक गतिविधियों में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे। पुरानी समस्याओं से आज राहत मिलेगी। इस समय अतिरिक्त आय प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए बिजनेस में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे, इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी अचानक मुलाकात होगी, उनसे बिजनेस के लिये जरूरी मदद भी मिल सकती है। जीवनसाथी से किया हुआ वायदा आज पूरा करेंगे। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

तुला राशि-

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। कार्यस्थल पर अपने काम के प्रति सतर्क रहें कुछ लोग आज आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं, आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना होगा। रुके हुए पैसों की वापसी आज संभव है। बातचीत करके आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। इस राशि के जो लोग फ्री-लांस मे काम करते हैं , उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अवश्य शामिल करें स्वास्थ लाभ होगा।

वृश्चिक राशि-

आज आपका का दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको कुछ रोचक बात पता चल सकती है और आज कुछ विशेष बातें सीखने को मिलेगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आज आप ज्यादातर काम आसानी से निपटाने में सफल रहेंगे। अपनी प्रेजेंटेशन और प्लान किसी के सामने रखने से पहले एक बार रिचेक जरूर कर लें। आज किसी काम के लिये आपकी कोशिश सफल होंगी। आज छात्र कुछ नया क्रियेटिव करने के बारे में विचार करेंगे। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी का आपके कार्यों में पूरा सहयोग रहेगा और आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। हड्डियों में दर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी।

धनु राशि-

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आज आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आपकी कार्यकुशलता से उम्मीद के अनुरूप लाभ होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। आज पारिवारिक मामलों में बड़ा फैसला ले सकते हैं।जो लोग बिजनेसमैन है, आज उनकी किसी दूसरी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है, बिजनेस में अच्छे मुनाफे का योग बन रहा है। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर घर वालों के चेहरे खिल उठेंगे। आज गृहस्थ जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। लवमेट के बीच गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन इस मौसम में अपना बचाव करना जरूरी है।

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपकी कार्यप्रणाली में नयापन देखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग लेखन के क्षेत्र में आगे जाना चाहते हैं उनके लिए आज अपनी प्रतिभा को निखारने का दिन है। आज किसी से बेवजह की बातें न करें, जितना हो सके विवाद से दूर रहें। अगर आप खुद की फर्म खोलना चाहते हैं, तो आपको अपने बड़े भाई से सहयोग मिल सकता है। आज किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के लिये आपके पास कॉल आ सकती है, आपको अपनी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। बच्चे भी आज पूरी तरह अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। लवमेट वीकेंड हॉलिडे किसी हिल स्टेशन पर मनाने की योजना बनाएंगे।

कुंभ राशि-

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आपकी इनकम बढ़ने के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी नये बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है, इसका आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा होगा। आज कुछ अनुभवी लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और आपको कई तरह के अनुभव मिलेंगे। अगर आप आईटी फील्ड से जुड़े हैं, तो महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ने के योग बन रहे हैं।आज किसी बिजनेस मीटिंग में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा होने की संभावना है जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या से आज राहत मिलेगी।

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज बिजनेस में नये एग्रीमेंट होने की संभावना है। आज कार्यक्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को आज दूसरों के समक्ष उजागर न करें। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आप पार्टटाइम वर्क की शुरूआत कर सकते हैं, धैर्य और संयम बनाकर रखें। आज बच्चों की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे इससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें और समझदारी से काम लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button