जबलपुरमध्य प्रदेश

ऐतिहासिक गोविंदगंज रामलीला का श्रीगणेश 16 सितंबर से 

पारंपरिक रामलीला अब आधुनिक स्वरूप में,तैयारियां पूरी

जबलपुर,यशभारत। देश की भव्यतम रामलीलाओं में शुमार श्री गोविंदगंज रामलीला समिति के मंचन का श्रीगणेश गुरुवार 16 सितंबर से हो रहा है। रामलीला समिति का ये गरिमामय 161 वां वर्ष है। रामलीला समति इस वर्ष की लीला को और भी भव्य, दिव्य तथा नयनाभिराम बनाने की दिशा में आगे बड़ रही है। रामलीला को जनसामान्य से जोड़ने और प्रभु चरित्र को जन-जन के हृदय में बसाने समिति के सदस्य प्राण प्रण से लगे हुए हैं।

हर दिन कुछ नया

समिति के अध्यक्ष पं. अनिल तिवारी ने बताया कि इस बार दर्शकों को हर दिन कुछ नया देखने मिलेगा। पारंपरिक मंचन को आधुनिक बनाने समिति सबके सहयोग से प्रयास कर रही है। मंच पर पुष्पवाटिका-अशोक वाटिकाए आकर्षक रावण दरबार, वाणासुर द्वारा शिवपूजन, अट्टहास करती डरावनी ताड़का-शूर्पणखा, मेघनाद के तीरों द्वारा अग्निवर्षा आदि की विशेष प्रस्तुति की जाएगी। समिति अपने चारों जुलूसों को और भव्य बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है।

शोभायात्रा में दिखेगी भव्यत्ता

इस बार रामलीला समिति द्वारा निकाली जाने वाली राम बारात और दशहरा शोभायात्रा को और भव्य बनाया जाएगा। इसमें धार्मिक, राष्ट्रकीय और सामाजिक महत्त्व की झाकिया शामिल की जाएंगी। प्रभु की लीला का पारंपरिक स्वरुप बरकरार रखते हुए लीला में आधुनिकता का समावेश किया गया है। मंचन में आधुनिक साउंड, लाइट, अत्याधुनिक मेकअप, ड्रेसिंग, शस्त्र प्रदर्शन, पात्रों की एंट्री पर जोर दिया गया है। पिछले दो माह से सभी सदस्य रामलीला मंचन की तैयारी कर रहे हैं। इस 21 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ 16 सितंबर को पूरे विधि विधान के साथ होगा और 6 अक्टूबर को भंडारे के साथ महायज्ञ का विश्राम होगा।

ये रहे उपस्थित

पत्रकारवार्ता में अध्यक्ष पं. अनिल तिवारी, व्यास पं वासुदेव शास्त्री, सहव्यास मोहन चौबे, सजीव तिवारी, संरक्षक रवि गुप्ता, राकेश पाठक पीआरओ, विजय सरावगी, रवीन्द्र मघरिया, राजकुमार गुप्ता, भौगरिया जी, राकेश पाठक (गायक), अरुण दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर तिवारी, महामंत्री मनीष पाठक, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल मंगू, महेश गुल्लहा, दीपक अग्रवाल, किशन अग्रवाल, गुड्डा रैकवार, चप्पू गुप्ता, अतुल पाडे, ओम दुबे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button