जबलपुरमध्य प्रदेश

पेट्रोल महंगा, कमाई सस्ती: स्विगी इंस्टामार्ट डिलीवरी पार्टनर्स हड़ताल पर, जबलपुर में स्विगी इंस्टामार्ट के गिग वर्कर्स का प्रदर्शन, भुगतान बढ़ाने की मांग

जबलपुर में स्विगी इंस्टामार्ट के गिग वर्कर्स ने घटती कमाई, बढ़ती पेट्रोल कीमतों और कथित मनमानी के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। बीटी तिराहा, सिविल लाइन और विजयनगर स्थित तीनों पॉड के डिलीवरी पार्टनर्स का आरोप है कि कंपनी ने बढ़ती महंगाई के बावजूद प्रति डिलीवरी मिलने वाली राशि में कटौती कर दी है। प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी पार्टनर्स राकेश कुमार और आकाश राय ने बताया कि पहले 5 से 6 किलोमीटर की डिलीवरी पर ₹55 से ₹65 तक मिलते थे, जो अब घटकर ₹40 से ₹50 रह गए हैं, जबकि पेट्रोल खर्च लगातार बढ़ रहा है। उनका कहना है कि सर्च इंसेंटिव कम कर दिए गए हैं, ऑर्डर पूरे नहीं हो पा रहे हैं और बिना वजह आईडी ब्लॉक करने जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने फील्ड मैनेजर को हटाने, पुरानी भुगतान दरें बहाल करने और दूरी के हिसाब से उचित भुगतान देने की मांग की है। श्रमिकों का दावा है कि तीनों पॉड में करीब 180 से 350 गिग वर्कर्स कार्यरत हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो तीनों पॉड के डिलीवरी पार्टनर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button