जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

5 राज्यों में भारी बारिश, 76 मौतें : दिल्ली में बाढ़ का खतरा, रिलीफ कैंप में भेजे जा रहे लोग

ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है

हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी और पंजाब में 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगह लैंडस्लाइड हुआ। ब्यास नदी के उफान के चलते इमारतें बह गईं, पुल ढह गए।

पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई। यूपी में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में दो दिन बारिश की एक्टिविटी ज्यादा रहेगी। भोपाल में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर और उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में हाईएस्ट 207.49 मी तक गया था।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button