भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर, सभी जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार

मध्य प्रदेश में हीटवेव का कहर, सभी जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक हीटवेव की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, इंदौर में 44.5 डिग्री, जबलपुर में 43.8 डिग्री और ग्वालियर में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन, सागर, रतलाम और रीवा सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने और स्थानीय गर्म हवाओं के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 55 जिलों में गर्मी का असर देखा जा रहा है, जबकि बुंदेलखंड और महाकौशल क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने पर्याप्त पानी पीने और हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है। हीटवेव के बढ़ते असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में विशेष काउंटर शुरू किए हैं। पिछले 24 घंटों में गर्मी से संबंधित 150 से अधिक मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर तेज गर्मी के कारण किसानों में फसलों को नुकसान की चिंता बढ़ गई है जबकि बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक प्रदेश में रेड अलर्ट जारी रखा है। हालांकि शनिवार से कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button