जबलपुरमध्य प्रदेश
शातिर चोर गिरोहों पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई : 60 मोबाइल किए गए बरामद, गठित टीमें लगाकर दे रहीं दबिश

जबलपुर, यशभारत। रेलवे यात्रियों का पलक छपकते ही मोबाइल लेकर चंपत हो जाने वाले चोर गिरोह पर जीआरपी ताबड़तोड़ कार्रवाईयां कर रही है। जिसके चलते महिनों से पेंडिंग केसों का निकाल करते हुए विभाग की मुस्तैद टीम ने करीब साठ मोबाइल बरामद किए है। मामले की कार्रवाईयां लगातार जारी हैं।
जीआरपी निरीक्षक शशि धुर्वे ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों को राहत देने टीम गठित की गईं है। जिसमें विशेषज्ञों को प्राथमिकता दी गई है। टीमों के द्वारा लगातार कार्रवाईयां करते हुए साठ मोबाइल बरामद किए है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






