भोपालमध्य प्रदेश

फर्जी आईएएसतृप्ति सिंह और उसका भाई आज कोर्ट में होंगे पेश, 4 दिन की रिमांड खत्म

फर्जी आईएएसतृप्ति सिंह और उसका भाई आज कोर्ट में होंगे पेश, 4 दिन की रिमांड खत्म

भोपाल, यश भारत। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार तृप्ति सिंह और उसके भाई सुधांशु की 4 दिन की पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म हो रही है। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी, जहाँ से तय होगा कि उनकी रिमांड बढ़ाई जाएगी या उन्हें जेल भेजा जाएगा।

पुलिस पूछताछ के दौरान फर्जी सरकारी पहचान और पद का इस्तेमाल कर किए गए फर्जीवाड़े के नेटवर्क को खंगालने में जुटी रही। जांच एजेंसियों का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि दोनों ने किन-किन लोगों को निशाना बनाया और उनके साथ कौन-कौन शामिल था।

होटल लीज और चंदेरी ठगी का कनेक्शन
मामले में पुलिस भोपाल दर्ज प्रकरणों के साथ-साथ चंदेरी में सामने आई धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है। आरोपियों पर एमपीटी टूरिज्म की होटल लीज दिलाने का झांसा देकर भोपाल में 39.17 लाख रुपये और 50 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। वहीं, चंदेरी में भी 9.80 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस इन सभी मामलों के तार आपस में जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button