जीआरपी ने स्टेशन पर चलाया नशा मुक्ति अभियान यात्रियों .कुली व रेल कर्मचारियों सहित अन्य को किया जागरूक

जबलपुर यशभारत। नशा मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेलवे स्टेशन जबलपुर में एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे की लत के दुष्परिणामों के प्रति जन जागरूकता फैलाना और युवाओं को इस बुरी आदत से दूर रखने के लिए प्रेरित करना है। जिसका स्लोगन है नशे से दूरी है जरूरी।
बता दें कि उक्त नशा मुक्ति जनजागृति अभियान के तहत
पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश व्दारा जारी नशा मुक्ति जनजागृति अभियान नशे से दूरी है जरूरी के पालन में पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन जबलपुर मे नशा मुक्ति जनजागृति का अभियान 15 जुलाई से शुरू हुआ जो 30 जुलाई तक चलाया जायेगा। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के द्वारा जीआरपी थाना जबलपुर के थाना प्रभारी बलराम यादव, जीआरपी चौकी मदन महल प्रभारी रोशनलाल चौधरी, आरपीएफ जबलपुर पोस्ट प्रभारी राजीव खरब, रेल पुलिस कार्यालय जबलपुर एवं रेल पुलिस लाईन जबलपुर के अधिकारी/कर्मचारी, रेल रक्षा समिति के सदस्य को साथ लेकर रेलवे स्टेशन जबलपुर मे नशे से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध मे यात्रियों, कुली, वेण्डर, स्टाल दुकानदारों, आँटो चालको, रेल कर्मचारियों, स्टैंड कर्मचारियों को जागरूक किया गया। लगभग 800 व्यक्तियों द्वारा नशा नहीं करने की शपथ ली गई एवं पम्पलेट वितरण कर कार्यालयों मे फ्लैक्स लगाये गये।







