सोने का भाव आज का 10 नवंबर 2025: आज सुबह क्या है सोना-चांदी के रेट
जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

यशभारत। सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। कभी कीमतें कम होती हैं तो कभी बढ़ जाती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,48,275 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोना गिरकर 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि चांदी की कीमत 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव बढ़कर 1,21,133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर MCX पर चांदी की वायदा कीमत बढ़कर 1,48,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
पिछले दिन सोना-चांदी के भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के चलते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये घटकर ₹1,24,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव गुरुवार के बंद भाव ₹1,24,100 से गिरकर ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं, 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले कारोबारी सत्र में ₹1,24,700 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें स्थिर रहीं और सभी करों सहित ₹1,53,300 प्रति किलोग्राम पर बनी रहीं।
वायदा बाजार में सोना
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 520 (0.43%) बढ़कर 1,21,133 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें कुल 13,446 लॉट का कारोबार हुआ।
वायदा बाजार में चांदी
दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,598 (1.09%) की बढ़त के साथ 1,48,667 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 19,396 लॉट का लेन-देन हुआ।
वैश्विक वायदा बाजार में रुझान
अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में भी तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.33% की वृद्धि के साथ $4,004.02 प्रति औंस पर और चांदी 0.65% बढ़कर $48.26 प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।







