भोपालमध्य प्रदेशराज्य

दवा फैक्टरी में गैस रिसी,मचा हड़कंप

दवा फैक्टरी में गैस रिसी,मचा हड़कंप

भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक एरिया में बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक दवा फैक्टरी में अचानक गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस रिसाव की सूचना मिलने पर मौके पर तमाम सुरक्षा अमला और इलाके के एसडीएम भी पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया।

1755087832 Untitled 9 copy

इस दौरान लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें होने लगी। जानकारी के मुताबिक जेके रोड स्थित गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित हिंद फार्मा फैक्ट्री के केमिकल स्टोर से क्लोरीन गैस का अचानक रिसाव होने लगा था। जानकारी मिलने पर गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव के अलावा मौके पर एसडीईआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी का अमला पहुंच गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button