देश
कान्हा में बाघिन के शावकों की मस्ती: पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद

मंडला, यश भारत। कान्हा टाइगर रिजर्व में शावकों की मस्ती का नजारा देखा जा रहा हैIइसी दौरान मैदान में चीतलों का एक झुंड भी है, जो बाघों की मौजूदगी से डरे हुए अलर्ट मोड़ में हैं। वे सभी को सजग करने अलार्म कॉल कर रहे हैं।
इसी दौरान डीजे के दो शावक चीतलों के झुंड को देखकर उनके घेराबंदी करते नजर आ रहे हैं। शाम की सफारी के दौरान का यह नजारा देख कर पर्यटक रोमांचित हो उठे। उन्होंने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो कान्हा के मुक्की जोन में स्थित सिंगारपुर तालाब के नजदीकी मैदान का है, जो कि 3 दिन पहले का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।







