महिलाओं को 1500 रु की मासिक राशि दिए जाने की कांग्रेस की “महिला सम्मान योजना” का शुभारंभ पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया करेंगे
शुभारंभ 09 मई को

सागर/ महिलाओं को 1500 रु की मासिक राशि दिए जाने की “महिला सम्मान योजना” का आगामी 9 मई को पूरे प्रदेश में एकसाथ शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा किया जा रहा है। सागर में इस योजना का शुभारंभ पूर्व मंत्री श्री लखन घनघोरिया द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय डॉ आनंद अहिरवार तथा राजकुमार पचौरी के माध्यम से किया जाएगा। जिसमे महिलाओं से फॉर्म भरवाने का काम शुरू किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री लखन घनघोरिया आगामी 9 मई मंगलवार को सागर पहुंच रहे हैं। वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय डॉ आनंद अहिरवार तथा राजकुमार पचौरी के माध्यम से सागर में उक्त महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम को घर घर पहुंचाने का आगाज़ करेंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि उक्त योजना के शुभारंभ के साथ ही इसका लाभ आम महिलाओं तक पहुंचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के अध्यक्ष द्वय राजकुमार पचौरी व डॉ आनंद अहिरवार द्वारा अपनी निचली इकाईयों के माध्यम से सघन जन अभियान चलाकर पूरा किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी ने भीषण महंगाई से राहत के लिए प्रदेश की आम महिलाओं को 1500 रु मासिक सम्मान निधि देने का संकल्प लिया है जो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने यह भी संकल्प लिया है कि कांग्रेस की सरकार स्थापित होते ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 500 रु तथा 300 रु में 300 यूनिट बिजली देकर सिर्फ महिलाओं ही नहीं बल्कि आम जनता को महंगाई से राहत देकर उनके सम्मान की रक्षा की जाएगी।







