जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

77 साल की उम्र में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चढ़े बैरिकेटस पर: दिल्ली जंतर-मंतर पर दिग्विजय सिंह गिरफ्तार

दिल्ली में बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे दिग्विजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, यशभारत। मन में जज्बा और हिम्मत हो तो किसी भी व्यक्ति के बीच में उम्र आड़े नहीं आती है। यह जानना है तो मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 77 वर्षीय दिग्विजय सिंह के एक विरोध प्रदर्शन जाना जा सकता है। दरअसल पूर्व सीएम दिल्ली के जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और अपने विरोध प्रदर्शन को उग्र रूप देने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए बैरिकेटस में एक जवान नेता की तरह चढ़ गए। उनके प्रदर्शन को देखकर अन्य नेता भी बगैर सोचे बैरिकेटस पर चढ़कर विरोध जताने लगे।
लोकसभा चुनाव से पहले फिर से ईवीएम का मामला गरमाने लग गया है, आज ईवीएम के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उदित राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बता दें, धरना जंतर-मंतर में तय था, लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी। ऐसे में परमिशन नहीं होने के बाद भी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- मुझे दो हफ़्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा द्वारा 22फरवरी को EVM से देश में 2024 लोक सभा चुनाव ना कराने के मुद्दे को ले कर जंतर मंतर दिल्ली में शांति पूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। जो मैंने स्वीकार किया। लेकिन 2 दिन पहले शांति पूर्ण धरने की स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई।वही उदित राज ने कहा कि, EVM के खि़लाफ जन्तर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति माँगी था लेकिन दिल्ली पुलिस ने रद्द कर दी। हज़ारों लोगों को पुलिस ने भगा दिया और सैंकड़ों को गिरफ़्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel