मध्य प्रदेशराज्य

महाराष्ट्र से घर लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : मोबाइल खोलेगा राज?

रीवा । गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिलचट में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राज खान पिता इस्लाम खान उर्फ लल्लू के रूप में हुई है।

 

बताया जा रहा है कि राज खान महाराष्ट्र के मुंबई से अपने गांव सिलचट लौटा था। परिजनों ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसने सामान्य रूप से भोजन किया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया।

जब परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। राज का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

 

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल गुढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पंचनामा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मौत का राज फोन में छिपा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button