जबलपुर पहुंची लोक गायिका मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान,बिहार चुनाव लड़ने को तैयार
बीजेपी नेताओं से लगातार संपर्क में,जल्द शुरू होगा सियासी सफर

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर में आयोजित भेड़ाघाट महोत्सव में शामिल होने आई भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार चुनाव (Bihar Election 2025) लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैथिली ठाकुर के बयान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। मैथिली ने बिहार में अपने पसंद की सीट का भी खुलासा कर दिया है, जिससे वह चुनाव लड़ना चाहती हैं। साथ ही वे लगातार भाजपा नेताओं के संपर्क में है।
लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मीडिया द्वारा चुनाव लड़ने के सवाल पर अपना पहला रिएक्शन दिया। उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल कहा, “मैं भी टीवी पर देख रही हूं। मैं हाल ही में बिहार गई थी। मैं नित्यानंद राय जी से मिली। विनोद तावड़े जी से भी मिलने का अवसर मिला। मुलाकात हुई और बिहार के भविष्य के बारे में, बिहार में क्या चल रहा है उसके बारे में काफी बातें हुईं।” उन्होंने कहा कि लोकगीत के जरिए अभी तक में जनता की सेवा कर ही रही थी. अब यदि राजनीति के माध्यम से सीधे जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा तो यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि होगी.”
मधुबनी या दरभंगा पहली पसंद
उनकी इच्छा है कि मधुबनी या दरभंगा जिले की किसी भी विधानसभा सीट से टिकट मिले, क्योंकि ये दोनों जिले उनके एक प्रकार से होमटाउन हैं. अगर यहां से टिकट नहीं मिला तब भी वह किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं. बीजेपी जहां से चाहेगी, वह चुनाव लड़ेंगी.”
गौरतलब है कि अभी हाल ही में मैथिली ठाकुर की मुलाकात बीजेपी नेता नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से हुई थी। इसके बाद से ही उनके बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। वहीं जबलपुर में दिए बयान ने इसे और हवा दे दी है।







