इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

तोतों के पिंजरे में घुसा पांच फीट का कोबरा, एक तोते की मौत

रायपुर, यश भारत।

तोतों के पिंजरे में घुसा पांच फीट का कोबरा, एक तोते की मौत

रायपुर, यश भारत।  छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पालतू तोतों के पिंजरे में करीब पांच फीट लंबा कोबरा सांप जा घुसा। मिशन रोड स्थित घर में परिवार की नजर जब पिंजरे पर पड़ी तो अंदर फन फैलाए बैठे सांप को देखकर सभी घबरा गए। पिंजरे में मौजूद एक तोते की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा तोता सुरक्षित था।

परिवार ने बताया कि दोनों तोते लंबे समय से उनके पास थे और उनसे काफी लगाव था। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप के पिंजरे में होने के कारण परिवार के लोग उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने नोवा नेचर फाउंडेशन की रेस्क्यू टीम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही फाउंडेशन के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने टीम के सदस्य बॉबी श्रीवास को मौके पर भेजा। छोटा पिंजरा होने और कोबरा के फन फैलाकर बैठे रहने के कारण सांप को बाहर निकालना आसान नहीं था। रेस्क्यू टीम ने सावधानी से कार्रवाई करते हुए कोबरा को पिंजरे से बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू टीम के मुताबिक, सांप संभवत: भोजन की तलाश में घर तक पहुंचा था और इसी दौरान पिंजरे में घुस गया। फाउंडेशन के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने कहा कि परिवार के लिए पालतू तोते की मौत दुखद है, लेकिन वन्यजीवों के लिए यह प्राकृतिक खाद्य शृंखला का हिस्सा है।विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखाई देने पर खुद उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में वन्यजीव रेस्क्यू टीम या संबंधित विभाग को सूचना देना ही सुरक्षित तरीका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button