जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर की होटल बड़कुल में भड़की आग : फायर बिग्रेड की 5 गाडिय़ों ने बमुश्किल आग पर पाया काबू, क्षेत्र में हड़कंप

लाखों के नुकसान का अनुमान, मामले की जांच जारी

0e4b145d 0ec6 4627 b52d 9d4f4c9eb1ff

जबलपुर, यशभारत। विजय नगर के दीनदयाल चौक स्थित होटल बड़कुल में आज सुबह करीब सुबह 8 बजे निकल रहे धुंए के गुबार को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। जिसके बाद तत्काल नगर निगम के फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर ननि के पांच वाहन और करीब आधा दर्जन कर्मचारी पहुंचे और आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। इस भीषण अग्रिकांड में लाखों का सामान, फर्नीचर आदि जलकर खाक हो गया। मौके पर विजय नगर, माढोताल की पुलिस मौजूद रही।

जानकारी अनुसार विजय नगर थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि होटल बड़कुल में आग भड़क गयी है। मौके पर ननि अमले को सूचना दी गई। जिसके बाद पांच वाहनों को ननि से रवाना किया गया। कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है, मामले की जांच जारी है।

शॉट सर्किट से लगी आग
बताया जा रहा है कि होटल में शॉट सर्किट से आग लग गयी जो देखते ही देखते पूरी होटल को अपनी जद में ले लिया। हादसे में फिलहाल किसी जन हानि की खबर नहीं है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button