भोपालमध्यप्रदेश

नशे के खिलाफ छात्राओं ने बुलंद की आवाज महिला सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण के लिए नशामुक्ति का दिया संदेश , वीडियो देखें

नशे के खिलाफ छात्राओं ने बुलंद की आवाज

महिला सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण के लिए नशामुक्ति का दिया संदेश

भोपाल यश भारत। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एमवीएम (मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय) की छात्राओं ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत प्रोफेसर कॉलोनी चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने प्रभावी अभिनय और संवादों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक में नशे की लत से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के साथ ही इसके पारिवारिक और सामाजिक प्रभावों को भी रेखांकित किया गया। छात्राओं ने बताया कि नशे की आदत व्यक्ति के साथ उसके परिवार को भी प्रभावित करती है। नशे के कारण होने वाले विवाद  तनाव और हिंसक व्यवहार का असर परिवार के माहौल पर पड़ सकता है। ऐसे में नशामुक्ति को केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं बल्कि सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हुए जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई गई।

महिला सुरक्षा से भी जोड़ा संदेश

छात्राओं ने अपने नाटक के माध्यम से महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित पारिवारिक एवं सामाजिक वातावरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील की। मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता एवं कार्रवाई संबंधी अभियानों के बीच छात्राओं की यह पहल सामाजिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास रही। प्रस्तुति के दौरान राहगीर और स्थानीय लोग रुककर नुक्कड़ नाटक देखते रहे। छात्राओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस और प्रशासन के प्रयासों के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है। जागरूकता के जरिए युवाओं को नशे से दूर रखकर सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त सामाजिक वातावरण तैयार किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button