जबलपुर नई मटर मंडी में किसानों का हंगामाः जाम से परेशान हुए व्यापारी

कटंगी बायपास से पाटन बायपास के बीच स्थित नई मटर मंडी में किसानों ने जमकर हंगामा मचाया, दरअसल व्यापारियों का कहना था कि मंडी में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कीचढ़ हो गया जिसकी वजह से मटर की बिक्री कर पाना संभव नहीं हो रहा है, इसके साथ ही मंडी में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से रोजाना घंटों जाम लग रहा है। किसानों का कहना था कि मटर लेकर आ गए हैं परंतु व्यापारियों ने खरीदने से मना कर दिया है, व्यापारियों से आग्रह किया गया है कि आज का माल खरीद ले क्योंकि किसान कहां वापस मटर लेकर जाएंगे।
अधिकारी नहीं सुन रहे हैं
विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि नई मंडी में फैली अव्यवस्था को लेकर अनेक बार अधिकारियों को अवगत कराया परंतु अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज स्थिति ऐसी हुई कि व्यापारियों ने मटर खरीदने से मना कर दिया, व्यापारियों का कहना था कि कीचढ़ की वजह से गाड़ियां फंस रही है इसलिए माल बाहर जा नहीं पा रहा है इस स्थिति में माल रखने तक की व्यवस्था नहीं है।







