भोपालमध्य प्रदेश

पारिवारिक कलह और नशे ने छीनी घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की जिंदगी, भोपाल में युवक ने लगाई फांसी

पारिवारिक कलह और नशे ने छीनी घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की जिंदगी, भोपाल में युवक ने लगाई फांसी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब की लत और उससे उपजे पारिवारिक तनाव ने एक और हंसते-खेलते परिवार को तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया है। सेमरा इलाके के रहने वाले 44 वर्षीय दीपक रैकवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक परिवार में अकेला कमाने वाला व्यक्ति था, जिसकी अचानक मौत से अब उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों एक बेटा और एक बेटी के सिर से न केवल पिता का साया उठ गया है, बल्कि उनके सामने गहरा आर्थिक संकट भी पैदा हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 17 अगस्त की रात की है जब दीपक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा था। शराब की लत को लेकर पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। रोज-रोज के झगड़ों और नशे के विरोध से बात इतनी बढ़ी कि आवेश में आकर दीपक ने फांसी लगा ली। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवार के भविष्य को लेकर चिंताएं गहराई हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button