झूठी हत्या के प्रयास की रिपोर्ट का खुलासा, 2 गिरफ्तार, पिस्टल और मोटरसाइकिल जब्त
विशाल पाण्डेय,अशोक वंशकार, ने माढोताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

झूठी हत्या के प्रयास की रिपोर्ट का खुलासा, 2 गिरफ्तार, पिस्टल और मोटरसाइकिल जब्त
विशाल पाण्डेय,अशोक वंशकार, ने माढोताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
जबलपुर, यश भारत।माढोताल थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने समझौता न करने पर षड्यंत्र रचकर झूठी गोलीकांड की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। विशाल पाण्डेय,अशोक वंशकार, ने माढोताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नीरज तिवारी ने आस्था ढाबा के पास उसे गोली मारी। जांच में पता चला कि नीरज और उसका साथी मोहित राजपूत घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।
जांच में खुलासा हुआ कि मोहित राजपूत ने पहले विशाल पाण्डेय के भाई विवेक पाण्डेय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था, जिससे विवेक जेल में है। समझौता न करने पर विशाल पाण्डेय ने अपने चाचा राजा पाण्डेय और सहयोगियों अशोक वंशकार, राजा वंशकार व अमन ठाकुर के साथ मिलकर नीरज और मोहित के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। विशाल पाण्डेय से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और मोबाइल, जबकि अशोक वंशकार से मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर गठित टीम ने इनकी गिरफ्तारी की। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।







