जबलपुर में बेंचा जा रहा नकली फैविक्विक : पुलिस ने 405 पाउच किए जब्त, दुकान संचालक के खिलाफ एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। ओमती के भरतीपुर में बड़ी मात्रा में नकली फैविक्विक के पाउच बेंचे जा रहे है। सूचना के बाद पुलिस ने नर्मदा स्टोर्स झूलेलाल मंदिर रोड पर दुकान पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में नकली फविक्विक जब्त कर, दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
थाना प्रभारी ओमती वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि धर्मेंद्र नरबरिया ने एसपी तुषार कांत विद्यार्थी से शिकायत की कि वह कंपनी सेमिता लिंगल सेक्टर 25 नोयडा एनसीआर में लीड जांच अधिकारी के पद पर कार्यरत है। कंपनी सेमिता लिगल को पिडिलाईट इस्ट्रीट लिमिटेड कंपनी में नकली उत्पाद बेचने व बनाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराने अधिकृत किया गया है। कंपनी को सूचना मिली थी की भरतीपुर ईलाके में फेविक्विक कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद बेचा जा रहा है।
जिसके बाद टीम ने नर्मदा स्टोर्स झूलेलाल मंदिर रोड पर दबिश दी गयी दुकान संचालक प्रदीप होतवानी 40 वर्ष निवासी प्रोफेसर कालोनी मिले। दुकान में 405 फेविक्विक पाउच मिले जिनमें बैच कोड नहीं है जांच लीड अधिकारी धर्मेंद्र नरबरिया ने पाउच को नकली होना बताया गया। दुकान संचालक के खिलाफ कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया।







