बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आचार्य नगर में रहने वाले एक 72 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ऐशबाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रमेश सेन (72 वर्ष), पिता लालजी सेन, जो कि आचार्य नगर के निवासी थे, ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने जब उन्हें फंदे पर झूलते देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन फिलहाल आत्महत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है। वही पुलिस व्दारा बुजुर्ग के परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और प्रारंभिक पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर इतनी उम्र में उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।







