जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खौफनाक वारदात से थर्रा उठा क्षेत्र : लुटेरे ने वृद्ध महिला के गले में किया चाकू से वार : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नैनपुर l नैनपुर में विगत दो दिन में चाकूबाजी की दो घटनाएं घटित हुई है। जिसमें एक युवक ने एक ही परिवार के चार लोगों को चाकू से वार करके घायल कर दिया था। वहीं एक बार फिर एक अन्य युवक ने एक वृद्ध महिला से लूट की नियत से बुजूर्ग महिला को चाकू से वार कर घायल कर दिया। इस घटना की जानकारी नैनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार नैनपुर में दो दिन में दो चाकूबाजी की घटनाए घटित हुई है। 

 

 

नैनपुर के वार्ड क्रमांक 8 के तालाब टोला में एक आदतन शराबी सिरफिरे युवक ने 70 वर्षीय वृद्ध महिला सुशीला पति नोहर लाल के गले से मंगल सूत्र छीनने की नीयत से गले में चाकू से वार कर दिया।

 

जिससे महिला लहुलुहान हो गई। घायल अवस्था में महिला को नैनपुर अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि तालाब टोला वार्ड क्रमांक 8 का ही निवासी अरविंद यादव जो आदतन शराबी है। जिसने महिला के गले से मंगल सूत्र छीनने की नियत से प्रहार किया। महिला की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की जेब से उक्त मंगल सूत्र बरामद कर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल महिला की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button