भोपालमध्य प्रदेश

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जांच शुरू

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जांच शुरू
ऐशबाग थाना इलाके के बरखेड़ी फाटक पर हुआ हादसा, शिनाख्त के बाद शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल,यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में रविवार को रेलवे पटरी बरखेड़ी फाटक पार करते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसकी चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही ऐशबाग थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सलामत खान पिता अल्लू खान उम्र 54 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। बुजुर्ग पटरी पार कर रहा था या किसी अन्य कारण से ट्रेन की चपेट में आया, पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button