मुख्य ख़बरें

शिक्षा व्यवस्था को संवारने की कवायद: बंडा-शाहगढ़ के 26 स्कूलों का बदलेगा हुलिया, 52 लाख की बड़ी सौगात!

सागर, यशभारत । बंडा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार के प्रयासों से क्षेत्र के 26 सरकारी स्कूलों में मरम्मत कार्य के लिए कुल 52 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें बंडा विकासखंड के 17 और शाहगढ़ विकासखंड के 9 विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक स्कूल के लिए 2 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे भवनों की स्थिति में सुधार और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

यह पहल उन विद्यालयों के लिए राहत भरी है, जहां मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता थी। स्वीकृत राशि से संबंधित स्कूलों में आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।

बंडा विकासखंड (17 विद्यालय):

शासकीय माध्यमिक शाला: चंदौख, मुंडी, मोकलमऊ, भडराना, बूढ़ाखेरा, खिरिया, बिलहनी, बमहोरी जगदीश, सलैया कलां, बमहोरी माफी।
शासकीय प्राथमिक शाला: कंदवा, चीलपहाड़ी, विनायका, मगरूरधा, सेमरादांत, पिडरुआ।

शाहगढ़ विकासखंड (9 विद्यालय):

शासकीय माध्यमिक शाला: सिमरिया कलां, तिगोड़ा, जासोड़ा, उजनेठी, रवारा। 
शासकीय प्राथमिक शाला: खरगोरानी, मुडारी बुजुर्ग, सासा, तिंसुआ। 
यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा संबंधी सुविधाओं को मजबूत करने और विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button