भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

दशहरे पर मौसम बिगाड़ सकता है रंग, MP के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाए

दशहरे पर मौसम बिगाड़ सकता है रंग, MP के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाए

भोपाल यश‌ भारत । मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में दशहरे के जश्न पर मौसम की बेरुखी का असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर को पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन समेत 14 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदले मिजाज ने दशहरा आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर इंदौर में होने वाले रावण दहन को लेकर सभी की नजरें मौसम पर टिकी हैं। यहां 111 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाना है। पुतले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। तेज हवाओं और बारिश की आशंका के बीच आयोजकों के सामने रावण दहन कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की चुनौती है। यदि मौसम खराब होता है  तो आयोजन की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। फिलहाल दशहरा आयोजकों और श्रद्धालुओं को मौसम के मिजाज का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button