देश

कश्मीर घाटी में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई

श्रीनगर। शनिवार सुबह कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि फिलहाल कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र ज़ायबक, बदाखशान (अफगानिस्तान) में बताया गया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई। भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार झटके सुबह करीब 8:24 बजे आए और इसकी गहराई लगभग 190 किलोमीटर थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक झटके हल्के थे, लेकिन अचानक आने के कारण लोग सतर्क हो गए और एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य होने पर लोग वापस अपने घरों में लौट गए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी हाल के महीनों में घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। मार्च में डोडा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जबकि फरवरी में बारामूला के पट्टन क्षेत्र में 4.7 तीव्रता के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील है, इसलिए ऐसे झटके समय-समय पर महसूस होते रहते हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button