जबलपुरमध्य प्रदेश

नवरात्रि पर राम सेतु और सोने की लंका में होंगे माँ दुर्गा के दर्शन

उखरी रोड में संचेतना दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कराया जा रहा है झांकी का निर्माण

जबलपुर,यशभारत। माँ आदिशक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस साल 22 सितंबर से शुरू हो रहा है और 2 अक्टूबर को विजयदशमी के साथ इसका समापन होगा। नवरात्रि में इस बार कई शानदार झांकियाँ और पंडाल देखने को मिलेंगे।

जबलपुर के उखरी रोड में संचेतना दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस साल दुर्गा उत्सव में राम सेतु और रावण की सोने की लंका की झांकी बनाई जा रही है। इस झांकी माता दुर्गा की प्रतिमा के साथ-साथ राम सेतु से होते हुए अशोक वाटिका तक जाएगी, जहाँ माता के दर्शन किए जा सकेंगे। समिति हर साल अपनी अनोखी झांकियों के लिए जानी जाती है, और इस बार राम सेतु और सोने की लंका की थीम बहुत खास है। इस बार माँ दुर्गा की 18 फ़ीट की भव्य प्रतिमा के दर्शन कर श्रद्धालु माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

04 17

समिति सदस्यों का कहना है कि इस बार समिति का गौरवशाली 66 वां वर्ष है इस वर्ष समिति द्वारा रामसेतु से होते हुए सोने की लंका में मां दुर्गा के दर्शन कराये जाएंगे। सोने की लंका का निर्माण यहां हो रहा है और यहां पर कोलकाता से आये कारीगरों द्वारा 15 दिन से रामसेतु का निर्माण किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button