डॉ. चंद्रेश शुक्ला राष्ट्रीय दंत आयोग की एडवाइजरी काउंसिल में मनोनीत

डॉ. चंद्रेश शुक्ला राष्ट्रीय दंत आयोग की एडवाइजरी काउंसिल में मनोनीत
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के अध्यक्ष और प्रदेश के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ. चंद्रेश शुक्ला को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय दंत आयोग की डेंटल एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया गया है।
चार वर्षों तक रहेगा कार्यकाल
डॉ. शुक्ला के मनोनयन की घोषणा के साथ ही चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वे इस महत्वपूर्ण पद पर आगामी चार वर्षों तक अपनी सेवाएं देंगे। राष्ट्रीय दंत आयोग में उनकी नियुक्ति को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक अनुभव और योगदान की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
डॉ. चंद्रेश शुक्ला मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार और सुधारों के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी न केवल उनके व्यक्तित्व की गरिमा को बढ़ाती है, बल्कि इससे मध्य प्रदेश का चिकित्सा जगत भी गौरवान्वित हुआ है।







