
पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भोपाल में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता CM हाउस का घेराव करने के लिए निकले हैं। कार्यकर्ता पहले रोशनपुरा चौराहे पर जुटे। यहां से भारतीय जनता पार्टी और कर्मचारी चयन मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। CM हाउस की सिक्योरिटी पुलिस ने बढ़ा दी है। वॉटर कैनन का यूज कर कार्यकर्ताओं को पीछे हटाया गया है।
पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर CM हाउस का घेराव करने जा रहे जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाणगंगा चौराहा पर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर जब आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने वॉटर कैनन चलाकर उन्हें खदेड़ दिया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता के सिर में चोट आई है।






