जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा 165 मतों से विजयी.. देखें वीडियो

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना बुधवार को पूरी हो गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र जैन को 165 मतों से पराजित किया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मनीष मिश्रा को 1188 मत प्राप्त हुए, जबकि नरेंद्र जैन को 1023 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में ज्योति राय को 307, एच.आर. नायडू को 93, अभय शुक्ला को 27 और व्ही.पी. सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान 15 मत अवैध घोषित किए गए। मतगणना बुधवार सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई थी। शुरुआती रुझानों में मनीष मिश्रा और नरेंद्र जैन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम चरण में मनीष मिश्रा ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत अपने नाम कर ली।अब अध्यक्ष पद की मतगणना पूरी होने के बाद अन्य पदों—उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों—के परिणाम भी क्रमवार घोषित किए जा रहे हैं। मतगणना स्थल पर पूरे दिन प्रत्याशियों, उनके अभिकर्ताओं और अधिवक्ताओं की भारी मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button