भोपाल

वृंदावन ग्राम योजना के तहत होंगे विकास कार्य 

वृंदावन ग्राम योजना के तहत होंगे विकास कार्य
भोपाल यशभारत। वृंदावन ग्राम योजना की शुरूआत मप्र सरकार करने जा रही है। मप्र सरकार की कैबिनेट में वृंदावन ग्राम योजना के तहत कई निर्णय लिए गए। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि 2000 की पॉपुलेशन 500 गौवंश होगी। गांव के विकास का मॉडल प्रस्तावित होगा। जिसके तहत सारी सुविधाएं होंगी। स्वास्थ्य, बिजली, सडक़, पानी सहित सोलर ऊर्जा, बायो गैस प्लांट की भी सुविधा भी मिलेगी। गांवों में नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिसेस विकास के लिए होगा। गांवों में गौशाला, ग्राम पंचायत भवन, स्वास्थ्य भवन , आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन, सामुदायिक भवन, यात्री प्रतीक्षालय, सोलर स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक वितरण की दुकान, पुस्तकालय, ग्रामीण आजीविका स्थल, ड्रिप एरिगेशन , हर घर जल, शंाति धाम स्थन, सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक उद्यान, सोलर उर्जा हर घर, जल निकासी के लिए नाली, बायो गैस प्लांट, ग्राम से कनेक्टिविटी की सुविधा भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button