Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

कालोनाइजर से रिश्वत मांगना पड़ा भारी: एसडीएम तेंदूखेड़ा के स्टेनो सौरभ यादव 30 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

तेंदूखेड़ा, यश भारत

तेंदूखेड़ा, यश भारत। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय तेंदूखेड़ा के स्टेनो सौरभ यादव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी कालोनाइजर से टीएनसीपी को रिपोर्ट भेजने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदूखेड़ा निवासी संजय राय (32 वर्ष), पिता अशोक राय, वार्ड क्रमांक-7 ने ईओडब्ल्यू जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कॉलोनी निर्माण का नक्शा प्रस्तुत करने के लिए एसडीएम कार्यालय तेंदूखेड़ा में स्थल निरीक्षण रिपोर्ट लगाने हेतु आवेदन दिया गया था, लेकिन कार्यालय द्वारा जानबूझकर कार्य लंबित रखा जा रहा था।आरोप है कि एसडीएम तेंदूखेड़ा कार्यालय में पदस्थ स्टेनो सौरभ यादव ने रिपोर्ट आगे बढ़ाने और टीएनसीपी को भेजने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।ईओडब्ल्यू ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने गुरुवार 14 मई को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ यादव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।आरोपी सौरभ यादव, पिता महावीर यादव, उम्र 26 वर्ष, स्टेनो, एसडीएम कार्यालय तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button