जबलपुरमध्य प्रदेश
व्यापारी महासंघ पदाधिकारी की दुकान में बमबाजी से सनसनी

जबलपुर यश भारत।शहर मै आये दिन सामने आ रही बमबाजी की घटनाओं के क्रम में मंगलवार शाम साढ़े सात बजे आधारताल थाना अंतर्गत राजकुमार रजक की ड्राइक्लीनिंग की दुकान पर अज्ञात तत्वों द्वारा बम फेंका गया। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की जानकारी नहीं लगी है। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार आधारताल व्यापारी संघ में पदाधिकारी भी है। व्यापारी संघ ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। तथा अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की है। घटना की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कर दी गई है।इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। राजकुमार व्यापारी संघ के अलावा गोल्डन दुर्गा उत्सव समिति का भी पदाधिकारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।







