कटनी

DAV पब्लिक स्कूल में भीषण आग, कंप्यूटर सेंटर जलकर राख; फर्नीचर और रिकॉर्ड को भारी नुकसान

दमकल की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी जनहानि, दो फायर ब्रिगेड वाहनों ने पाया काबू

DAV पब्लिक स्कूल में भीषण आग, कंप्यूटर सेंटर जलकर राख; फर्नीचर और रिकॉर्ड को भारी नुकसान

दमकल की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी जनहानि, दो फायर ब्रिगेड वाहनों ने पाया काबूScreenshot 20260429 123235 Gallery Screenshot 20260429 123125 WhatsApp IMG 20260429 WA0023 IMG 20260429 WA00241 IMG 20260429 WA0033 IMG 20260429 WA0035 IMG 20260429 WA0029

कटनी, यशभारत। थाना कुठला क्षेत्र अंतर्गत कुठला थाना के पीछे स्थित D.A.V. पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते स्कूल का कंप्यूटर सेंटर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि फर्नीचर और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल परिसर से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बस स्टैंड जोन से एक फायर वाहन रवाना किया गया, जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक और फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा। कुल दो फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया, हालांकि तब तक कंप्यूटर सेंटर सहित कई कमरे आग की चपेट में आ चुके थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंप्यूटर उपकरण, फर्नीचर और कुछ शैक्षणिक रिकॉर्ड पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और स्कूल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल रहा, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button