Top-5देशमुख्य ख़बरेंविदेश

दादासाहब फाल्के आइकन ऑर्डर्स 2026, रिजवान खान को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

दुबई, जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिनेमा, संस्कृति, पर्यटन और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर को दुबई में ‘5वें दादासाहब फाल्के आइकन ऑर्डर्स इंटरनेशनल 2026Ó का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार, ग्लोबल बिजनेसमैन जोन के प्रतिनिधि रिजवान खान को इस प्रतिष्ठित समारोह में सम्मानित किया गया। 

दादासाहब फाल्के आइकन अवाड्र्स फिल्म ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के ट्रस्टी, संस्थापक और अध्यक्ष कल्याणजी जना ने किया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य सिनेमा, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्टता को पहचान देना तथा सकारात्मक बदलाव को प्रोत्साहित करना है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा, प्रसिद्ध पाश्र्व गायक दिनेश साबरी और महाराष्ट्र भाजपा के सचिव एवं पूर्व मंत्री हैदर आजम का नाम भी विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहा। 

दुबई स्थित ‘द वेस्टिन अल हब्तुर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और मनोरंजन जगत से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यटन और सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा देना था। रिजवान खान को मिला यह सम्मान उनके व्यावसायिक क्षेत्र की पहचान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

1793423898 WhatsApp Image 2026 10 31 at 10.47.49

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button