“जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, विजयनगर पुलिस के जाल में फंसा शातिर ठग”
अधिक लोगों को बनाया शिकार, फर्जी दस्तावेजों से ठगता था करोड़ों

जबलपुर। विजयनगर थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धनवंतरी नगर निवासी स्वप्निल व्यवहार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अब तक 50 से अधिक लोगों को झांसे में लेकर करीब 5 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
शिकायत पर खुला ठगी का राज
नारायण चक्रवर्ती (51) ने शिकायत की थी।स्वप्निल से उनकी पहचान 15 वर्ष पहले वैष्णो देवी यात्रा में हुई थी।आरोपी ने प्रॉपर्टी डीलर बनकर सिहोरा और तिलवाड़ा में जमीन खरीदने के लिए प्रेरित किया।
फर्जी एग्रीमेंट से ऐंठे करोड़
2022 और 2023 में नारायण की पत्नी के नाम पर किया जमीन का एग्रीमेंट किया व 1 करोड़ 5 लाख रुपये लिए, लेकिन जमीन उसकी थी ही नहीं।एग्रीमेंट मे उपयोग हुआ पेपर भी नकली निकला।
कई और लोग बने शिकार
मनजीत सिंह से ठगी 4 करोड़ रुपये।
अब तक कुल 5 करोड़ 5 लाख रुपये की ठगी का खुलासा।
50 से ज्यादा लोग हो चुके हैं शिकार।
पुलिस की अगली कार्रवाई
थाना प्रभारी वीरेन्द्र पवार ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारीहै ठगी के नेटवर्क में और लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है पुलिस का मानना है आने वाले दिनों में बड़े खुलासे संभव है
➡️ आरोपी : स्वप्निल व्यवहार (निवासी धनवंतरी नगर)
➡️ ठगी की राशि : 5 करोड़ 5 लाख रुपये
➡️ शिकार बने : 50 से अधिक लोग
➡️ तरीका : फर्जी एग्रीमेंट और नकली स्टांप पेपर
➡️ वर्तमान स्थिति : पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी







